दातागंज: सैंजनी HPCL प्लांट के संचालन के समय मुख्य सचिव का जूते पहनकर नारियल तोड़कर पूजन करने का वीडियो हुआ वायरल
सैंजनी HPCL प्लांट के संचालन के समय मुख्य सचिव का जूते पहनकर नारियल तोड़कर पूजन करने का एक वीडियो बुधवार से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को HPCL की शुरुआत की गई थी। जिसमें मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी का जूते पहने नारियल तोड़ने का वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।