बरहरुवा: बरहरवा कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती मनाई
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह की जयंती शुक्रवार को अपराह्न करीब 5 बजे बरहरवा कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को याद कर रहा है।