कहरा: नगर निगम के वार्ड नं 19 में उपचुनाव, DM व SP ने मतदान केंद्र का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए निर्देश
Kahara, Saharsa | Jun 28, 2025 सहरसा स्थित वीर कुंवर सिंह स्कूल प्रांगण जहां नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं19 के उपचुनाव के लिए 5 मतदान केंद्र बनाया गया है। जहां निर्धारित समय पर शुरू हुआ मतदान प्रक्रिया जारी है। जिसका DM दीपेश कुमार एवं SP हिमांशु ने संयुक्त रूप से जायजा लिया। वहां चल रहे मतदान प्रक्रिया की जानकारी हासिल करते हुए मौजूद अधिकारियों को स्वच्छ व निष्पक्ष मतदान का निर्देश दिये।