मीरगंज थाना कांड संख्या 339/22 बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम–18 के तहत वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चमगाड़ उर्फ राजाबाबु, पिता बासुदेव प्रसाद, निवासी मनीछापर, थाना हथुआ, जिला गोपालगंज के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को सोमबार 3 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया