सूरतगढ़ के राजियासर थाना क्षेत्र की इंदिरा गांधी नहर मे अभ्यास के दौरान सेना का एक जवान डूब गया। जबकि दूसरे को सुरक्षित बचा लिया गया। इसके बाद सेना ने सर्चिंग अभियान चलाया। शाम को जवान को तलाश कर बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही राजियासर पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार दोपहर सरकारी मोर्चरी में राजियासर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर पार्थिव देह सौंप दी।