बालाघाट: चाकूबाजी कर लूट का खुलासा, नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
16 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे प्रार्थी युपेश लिल्हारे अपने साथियों पियूष रूसे और अर्जुन के साथ वैनगंगा नदी स्थित जागपुर घाट शिव मंदिर के पास घूमने गया था। इसी दौरान तीन युवकों ने उन्हें अकेला पाकर चाकू दिखाकर डराया-धमकाया और उनके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल व 4 हजार रुपये नगद लूट लिए। घटना के दौरान विरोध करने पर आरोपी मीत बिसेन ने पियूष रूसे के पेट में च