बस्ती मंडल की समीक्षा बैठक में धनघटा विधानसभा की प्रभारी मालादेव पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिखाई ताकत
बस्ती। बस्ती मंडल की समीक्षा बैठक में धनघटा विधानसभा की प्रभारी मालादेव पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उमेश चंद राजभर ने कहा कि पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया।
बैठक में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर के नेतृत्व और संगठन की रणनीति को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।