बहराइच: श्रम मंत्री अनिल राजभर ने महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का किया निरीक्षण, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की
उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग के मंत्री अनिल राजभर ने शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, बीडीओ राजकुमार, उपयुक्त सहायक श्रम आयुक्त सिद्धार्थ मोदियानी, सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार, पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष श्रीवास्तव का अन्य अधिकारियों के साथ महाराजा सुहेलदेव के नवनिर्मित स्मारक स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया।