फतेेहपुर: बाराबंकी में पुलिस की बड़ी सफलता: शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
बाराबंकी के फतेहपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। फतेहपुर पुलिस ने एक वांछित शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेंद्र उर्फ कल्लू के रूप में हुई है, जो काफी समय से चोरी की घटनाओं में शामिल था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे दबोचा।