चंगाई सभा के विरोध में पूर्व सांसद सुनील सोरेन के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रदर्शन
दुमका। जामा प्रखंड के लगला पंचायत अंतर्गत तरबंधा गांव में प्रस्तावित चंगाई सभा के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
• ग्रामीणों ने सभा को अन्यत्र स्थानांतरित करने और आवश्यक प्रशासनिक अनुमति के बाद ही आयोजन कराने की मांग की।
• बीडीओ डॉ. विवेक किशोर और थाना प्रभारी अजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।
• ग्रामीणों ने ध्वनि नियंत्रण, साफ-सफाई और कार्यक्रम की अवधि सीमित रखने समेत विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
• प्रशासन के उचित कार्रवाई और शांति व्यवस्था बनाए रखने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर दिया।
#Dumka #Jama #Tarbandha #JharkhandNews #DumkaNews