लखीमपुर: अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित करीब 20 गांव के किसानों ने कैमहरा बिजली घर का किया घेराव
बिजली की अघोषित कटौती से आक्रोशित करीब बीस गांव के किसानों ने सोमवार को कैमहरा बिजली घर का घेराव किया है। आक्रोशित किसानों द्वारा बिजली घर का घेराव किया जाने की सूचना पर जेई और एक्सईएन बिजली घर पहुंचे हैं। किसानों को आश्वासन दिया गया है कि बिजली की समस्या का जल्द समाधान कर सुचारू रूप से किसानों को बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।