लखीमपुर: पिथवापुर गांव में आम के पेड़ से कच्ची अंबिया तोड़ने को लेकर हुआ विवाद दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा
खीरी थाना क्षेत्र के पिथवापुर गांव निवासी प्रेम देवी पत्नी जगतपाल के घर के बाहर आम का पेड़ लगा है। 25मई 2024 को गांव की ही अर्चना व सूरज चोरी चुपके अंबिया तोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। बीती रात खुन्नस में आकर सूरज, सुजित,सुधीर,धीरज,सुनील पुत्रगण चंद्रिका प्रसाद ने घर में घुसकर पीड़िता प्रेम देवी की पिटाई कर दी थी। घटना का वीडियो आज वायरल हो रहा है।