लखीमपुर: ओयल चौकी क्षेत्र के कारी पोखर गांव में घर में खुली परचून की दुकान पर अवैध रूप से बेची जा रही देसी शराब का पौवा
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खीरी थाना क्षेत्र के ओयल पुलिस चौकी क्षेत्र में कारी पोखर गांव में घर में खुली परचून की दुकान पर अवैध रूप से देसी शराब का पौवा बेचा जा रहा है। लाइसेंसी ठेके की शराब की दुकान पर बिकने वाली शराब गांव में खुली परचून की दुकान पर खुले आम बिकता हुआ नजर आ रहा है। घटना का किसी ने वीडियो बनाकर आज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।