सुल्तानगंज में विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद यातायात का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पटना की ओर जाने वाले भारी वाहनों को अकबरनगर, शाहकुंड और सुल्तानगंज होते हुए मुंगेर मार्ग से भेजे जाने के कारण शुक्रवार सुबह एनएच, बाइपास और देवघर रोड पर करीब चार घंटे तक भीषण जाम लगा रहा।