विराटनगर: मेढ़ में तेज आंधी-बारिश से मौसम बदला, गर्मी से मिली राहत लेकिन बिजली व्यवस्था प्रभावित
Viratnagar, Alwar | May 5, 2026
क्षेत्र में देर रात तेज आंधी और बारिश से मौसम अचानक बदल गया, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई और लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली। रात करीब 10 बजे शुरू हुए इस दौर में तेज हवाएं, बिजली चमक और गरज भी शामिल रही। आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए।