खतौली: खतौली कस्बे के मोहल्ला सद्दीकनगर में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी
खतौली कस्बे के मोहल्ला सद्दीक नगर में बुधवार रात्रि 8:00 बजे करीब एक मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ, जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि एक विधवा महिला के घर में घुसकर दबंगों ने हमला कर दिया और लाठी डंडों के बल पर दबंगई दिखाते हुए नजर आए वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी