बिसौली: बिसौली नगर में भगवान बुद्ध की 2589वीं जयंती पर निकाली गई 11वीं भव्य धम्मयात्रा
Bisauli, Budaun | May 31, 2026 भगवान बुद्ध की 2589वीं जयंती एवं त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में रविवार को 5 बजे करीब कस्बा बिसौली की मौर्य कॉलोनी से 11वीं भव्य धम्मयात्रा का शुभारंभ हुआ। धम्मयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान बुद्ध के बताए शांति, करुणा एवं अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।