कटनी नगर: माधव नगर: चार्जिंग पर लगे मोबाइल से खाते से उड़े ₹13 हजार, युवक ने एसपी कार्यालय में की शिकायत
माधव नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर निवासी मनीष गंगवानी के मोबाइल से उस समय रुपए निकल गए जब उनका मोबाइल चार्जिंग पर घर पर लगा हुआ था ना उन्होंने किसी लिंक पर क्लिक किया और ना ही फोन पर किसी से बात की अचानक रुपए गायब होने से वे हैरान है जिसकी शिकायत उनके द्वारा आज शनिवार दोपहर 1:00 बजे एसपी कार्यालय सहित माधव नगर थाने और सॉइबर सेल में की गई है।