मेदिनीनगर (डालटनगंज): हुसैनाबाद में दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुर्मिपुर गांव निवासी स्वर्गीय पारस नाथ ठाकुर के पुत्र निरंजन ठाकुर (करीब 35 वर्ष) के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, गुरुवार दोपहर निरंजन ठाकुर अपने गांव के युवक कमलेश कुमार की बाइक लेकर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव में आयोजित एक मुंडन का