अनूपपुर: जिले में हाथियों की हलचल, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट, दो स्थानों पर पांच हाथियों का विचरण
जिले में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। बुधवार को पांच हाथियों के विचरण की सूचना सामने आई है, जिनमें एक दंतैल हाथी और चार हाथियों का एक समूह अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय है। जानकारी के अनुसार, एक दंतैल हाथी जिला मुख्यालय से लगभग सात किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सोनमौहरी के गोहा नाला, हरई और बांस प्लांटेशन के बीच मौजूद है।