सदर: प्रयागराज के कैंट में रिटायर प्रोफेसर के घर हुई 50 लाख की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
Sadar, Allahabad | Apr 13, 2026
प्रयागराज के कैंट में रिटायर प्रोफेसर मैनुद्दीन अंसारी के घर से चोरों ने 50 लाख का माल पार कर दिया।सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया है कि दरवाजा फांदकर चोर भीतर लगे पेड़ के सहारे घर में दाखिल हुआ। इसके बाद पांच लाख केश व कीमती जेवर उड़ा दिए। घटना के वक्त प्रोफेसर परिवार समेत बाहर थे और घर में ताला लगा हुआ था।पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है।