कासगंज: अगामी गंगा दशहरा और बकरीद पर्व को लेकर कोतवाली कासगंज में हुई पीस कमेटी की बैठक
आगामी दिनों में गंगा दशहरा पर्व और बकरीद का पर्व मनाया जाना है। और इन पर्वों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। वहीं शनिवार को कोतवाली कासगंज के प्रभारी प्रवेश राणा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में शहर के व्यापारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं सभी से इंस्पेक्टर ने आगामी पर्वों को भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।