मैनपुरी: बिछवा क्षेत्र में बिक्की सवार दंपति को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल हुई
कुरावली थाना क्षेत्र के नगला जमुनिया निवासी बालवीर सिंह अपनी पत्नी सुधा देवी के साथ बुधवार की सुबह लगभग 10:30 बिक्की से सवार होकर जा रहा था। जैसे ही किन्हावर जलमार्ग के पास पहुंचे तभी ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगो की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया।