डुमरांव: डुमरांव थाना परिसर में धूमधाम से मनाई गई वट सावित्री की पूजा, वर्षों पुरानी परंपरा रही जीवंत
Dumraon, Buxar | May 16, 2026 डुमरांव थाना परिसर में वर्षों पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए शनिवार की सुबह 10 बजे सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया। थाना परिसर स्थित वट वृक्ष के नीचे महिलाओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की।