जगदीशपुर: 10 दिन बाद भी नहीं मिला 16 वर्षीय केशव, भागलपुर एसएसपी से लगाई मदद की गुहार
ईशाकचक थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय केशव कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना को 10 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस जांच में ठोस प्रगति नहीं होने से परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। थाने से संतोषजनक मदद नहीं मिलने पर परिजन अब वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई।