चैनपुर: चैनपुर पंचायत भवन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया
चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर पंचायत भवन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के उनके अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान को लेकर एक शिविर आयोजित की गई। आज रविवार को 2 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुमन सौरभ ने बताया कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और नालसा योजना के तहत आयोजित किया गया है।