बहोरीबंद: बहोरीबंद में तपती धूप में भी जारी है जज़्बा, सड़क किनारे रोज़ी-रोटी के लिए संघर्ष कर रहे छोटे व्यापारी
अप्रैल की झुलसा देने वाली गर्मी ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है, लेकिन इसी तपती धूप में बहोरीबंद तहसील क्षेत्र के मध्यम वर्गीय परिवारों की जीविका का संघर्ष साफ़ नजर आता है। जहां एक ओर लोग घरों में कूलर और पंखों की हवा में राहत तलाश रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सड़क किनारे छोटे व्यापारी दिनभर कड़ी धूप में खड़े होकर अपने परिवार का पेट पालने के लिए मेहनत कर रहे हैं।