खुसरूपुर: खुसरूपुर नगर पंचायत के सशक्त स्थाई समिति का चुनाव संपन्न हुआ
खुसरूपुर नगर पंचायत में सशक्त स्थाई समिति के तीन सदस्य पदों के लिए शुक्रवार को चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी माहौल में संपन्न हो गया है। निर्वाचित पदाधिकारी अभिलाष सिंह की देखरेख में हुए चुनाव में वार्ड 2 के सुषमा कुमारी, वार्ड 6 के मालती देवी, वार्ड 5 के पार्षद बबीता कुमारी निर्वाचित हुए हैं। सभी को प्रमाण पत्र देते हुए पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है।