बहराइच: बहराइच में पुलिस महकमे में हुआ फेरबदल, दो प्रभारी निरीक्षकों के तबादले, प्रदीप सिंह को मिला खैरीघाट थाने का प्रभार
बहराइच के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर प्रदीप सिंह को खैरीघाट थाने की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि यातायात द्वितीय निरीक्षक बृजेन्द्र कुमार मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बनाया गया है। एसपी के इस फेरबदल से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।