खाजूवाला: पीएम श्री महात्मा गांधी विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर, साइबर सुरक्षा पर मिला महत्वपूर्ण मार्गदर्शन
खाजूवाला तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती साक्षी भांभू ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के सरल तरीके बताए। उन्होंने सोशल मीडिया पर सतर्कता, फिशिंग और ऑनलाइन ठगी से बचाव तथा कानूनी सहायता की प्रक्रिया की जानकारी दी।