राजपुर: निकृष मोड़ के पास राजपुर थाना पुलिस ने 15 लीटर शराब बरामद की, तस्कर फरार
Rajpur, Buxar | Nov 9, 2025 राजपुर थाना क्षेत्र के निकृष मोड़ के समीप पुलिस ने एक बैग से 15 लीटर देशी शराब को बरामद किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद जैसे ही उत्तर प्रदेश की तरफ जाने वाले रास्ते से गुजर रही थी, तभी यूपी की सीमा में आ रहा व्यक्ति शराब छोड़ फरार हो गया।