थरथरी: चंडी मुख्यालय स्थित निजी भवन में मनाई गई भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद सरदार भगत सिंह की 117वीं जयंती
प्रखंड मुख्यालय स्थित निजी भवन में शनिवार की शाम चार बजे शहीद सरदार भगत सिंह की 117वीं जयंती मनाई गई। जिसमें उप मुख्य पार्षद प्रवीण कुमार सुमन समेत नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही उनके बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। उप मुख्य पार्षद ने कहा कि शहीद भगत सिंह की 28 सितम्बर को मनाई जाती है।