थरथरी: गंगा बिगहा में घर के बाहर बैठी किशोरी को सांप ने काटा, परिजनों ने अस्पताल में किया भर्ती
चंडी थाना क्षेत्र के गंगा बिगहा गांव में घर के बाहर बैठी सुधीर बिंद के पुत्री बबिता कुमारी की पैर में विषैला सांप ने काटा। बबीता कुमारी के परिजन ने बताया कि घर से बाहर बैठी थी। अचानक पैर में सांप काट लिया। इसकी जानकारी हमलोगों को दिया। आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती किया। परिजनों के मुताबिक बबिता की हालत में काफी सुधार आया है।