कुशलगढ़: भाजपा महामंत्री ने सांसद रोत से वादों पर जवाब देने की मांग की, कहा- भ्रम फैलाने की राजनीति छोड़ विकास पर ध्यान दें
भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री एवं निवर्तमान प्रधान कानहिंग रावत ने गुरुवार शाम 5 बजे प्रेस बयान जारी कर सांसद राजकुमार रोत पर जनता से किए चुनावी वादों से मुकरने और अनर्गल बयानबाजी के जरिए भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सांसद विकास कार्यों और मूल मुद्दों पर जवाब देने के बजाय नए विवाद खड़े कर जनता का ध्यान भटका रहे हैं।