कांवरिया पथ पर DM-SP का बड़ा निरीक्षण, बोले- श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में नहीं होनी चाहिए कोई कमी!
श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर बांका डीएम अंशुल अग्रवाल और एसपी अमितेश कुमार ने शिवलोक से भैरोपुर तक कांवरिया पथ का संयुक्त निरीक्षण किया।
डीएम ने जिलेबिया मोड़ धर्मशाला में जीविका दीदियों की रसोई व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई का जायजा लिया।
विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने, खुले तारों को सुरक्षित करने, धर्मशालाओं में एकरूप चादर व्यवस्था, टेंट सिटी में बेड के बीच पर्याप्त दूरी और आपातकालीन नंबरों के प्रदर्शन का निर्देश दिया गया।
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#श्रावणीमेला2026 #बांका #DMबांका #अंशुलअग्रवाल #SPBanka #कांवरिया_पथ #बाबाधाम #श्रद्धालु_सुविधा #SafeShravaniMela #Banka #KanwariyaPath #BiharNews#Main Hun Banka
Amarpur, Banka | Jul 28, 2026