नर्मदापुरम: SDOP ने कहा, गैस सब्सिडी के नाम पर साइबर ठग सक्रिय, रहें सावधान
नर्मदापुरम में साइबर ठग LPG गैस बुकिंग और सब्सिडी के नाम पर सक्रिय हो गए हैं। गुरुवार को करीब 1 बजे एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने जनता को सतर्क रहने की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि ठग “अर्जेंट गैस बुकिंग”, “लिमिटेड स्टॉक डिस्काउंट ऑफर” जैसी बातें कर लोगों को फर्जी संदेश भेज रहे हैं। ये संदेश आम तौर पर फेक लिंक, QR कोड, APK फाइल, OTP या पिन मांगने वाले होते हैं।