मंझनपुर: मंझनपुर में हुई बैठक में डीएम ने दिया सख्त अल्टीमेटम, राजस्व वसूली में ढिलाई पर कार्रवाई तय, मंझनपुर तहसीलदार को नोटिस
जिलाधिकारी ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में मंगलवार को कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग तत्काल प्रभाव से ठोस कार्ययोजना बनाकर वसूली में तेजी लाएं।