हाथरस: सोखना शमशान में बारिश के कारण दो महिलाओं के अंतिम संस्कार तिरपाल के सहारे किए गए
वार्ड नं.16 सोखना श्मशान घाट की बदहाली ने एक बार फिर व्यवस्थाओं पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही बारिश के बीच दो महिलाओं के अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। श्मशान घाट में न तो पर्याप्त शेड है और न ही बारिश से बचने की कोई स्थायी व्यवस्था। ऐसे में लोगों को त्रिपाल के सहारे अंतिम संस्कार करना पड़ा।