Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

मंडला: मुगदरा में हाइवा वाहन की टक्कर से युवक घायल, बम्हनीबंजर अस्पताल में भर्ती

Mandla, Mandla | Nov 3, 2025
सोमवार को बम्हनी बंजर थाना अंतर्गत ग्राम मुगदरा में शाम 5 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार हाइवा वाहन एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में विकास ऊइके नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके पैर में गंभीर चोट आई है और उसे बम्हनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

MORE NEWS

बाल योग एवं ध्यान शिविर में बच्चों ने सीखे स्वस्थ जीवन के मंत्र

      कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास श्री विनोद परस्ते एवं परियोजना अधिकारी श्रीमती रेखा सैयाम के मार्गदर्शन में परियोजना नैनपुर में बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विशेष बाल योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
      कार्यक्रम के दौरान बच्चों को भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम के साथ तितली आसन, वृक्षासन एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से बच्चों की मानसिक एकाग्रता, स्मरण शक्ति, शारीरिक संतुलन और लचीलापन बढ़ता है। साथ ही भस्त्रिका प्राणायाम शरीर में ऊर्जा का संचार कर तनाव कम करने में सहायक होता है तथा नियमित योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

बाल योग एवं ध्यान शिविर में बच्चों ने सीखे स्वस्थ जीवन के मंत्र कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास श्री विनोद परस्ते एवं परियोजना अधिकारी श्रीमती रेखा सैयाम के मार्गदर्शन में परियोजना नैनपुर में बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विशेष बाल योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम के साथ तितली आसन, वृक्षासन एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से बच्चों की मानसिक एकाग्रता, स्मरण शक्ति, शारीरिक संतुलन और लचीलापन बढ़ता है। साथ ही भस्त्रिका प्राणायाम शरीर में ऊर्जा का संचार कर तनाव कम करने में सहायक होता है तथा नियमित योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026

किसानों के साथ खेत में उतरीं मंत्री उईके, रोपा धान

     प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने ग्राम पंचायत टिकरवारा पहुंचकर किसानों के साथ खेत में धान रोपाई की। उन्होंने किसानों के बीच समय बिताते हुए धान रोपाई के कार्य में सहभागिता की और उनका उत्साहवर्धन किया।
      इस अवसर पर मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि किसानों का अथक परिश्रम ही प्रदेश और देश की समृद्धि की आधारशिला है। खेत की मिट्टी से जुड़कर कार्य करने का अनुभव आत्मीयता और गर्व का एहसास कराता है। उन्होंने किसानों के परिश्रम की सराहना करते हुए खरीफ सीजन की सफल एवं भरपूर फसल की कामना की।
      मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि अन्नदाता के श्रम से ही हर घर तक अन्न पहुँचता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह खरीफ सीजन सभी किसानों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Sampatiya Uikey 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh

किसानों के साथ खेत में उतरीं मंत्री उईके, रोपा धान प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने ग्राम पंचायत टिकरवारा पहुंचकर किसानों के साथ खेत में धान रोपाई की। उन्होंने किसानों के बीच समय बिताते हुए धान रोपाई के कार्य में सहभागिता की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि किसानों का अथक परिश्रम ही प्रदेश और देश की समृद्धि की आधारशिला है। खेत की मिट्टी से जुड़कर कार्य करने का अनुभव आत्मीयता और गर्व का एहसास कराता है। उन्होंने किसानों के परिश्रम की सराहना करते हुए खरीफ सीजन की सफल एवं भरपूर फसल की कामना की। मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि अन्नदाता के श्रम से ही हर घर तक अन्न पहुँचता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह खरीफ सीजन सभी किसानों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Sampatiya Uikey Department of Agriculture, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026

नवाचार प्रोजेक्ट ‘संकल्प’ के तहत प्रथम मूल्यांकन टेस्ट संपन्न

1500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने दी OMR आधारित परीक्षा

जिला प्रशासन द्वारा जिले के होनहार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुरू किए गए नवाचार प्रोजेक्ट ‘संकल्प’ के अंतर्गत शनिवार को प्रथम मूल्यांकन टेस्ट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस विशेष परीक्षा में जिले के लगभग 80 विद्यालयों के 1500 से अधिक कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
​उल्लेखनीय है कि बीते 11 जुलाई से संचालित इस नवाचार प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य जिले के मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं—जेईई  और नीट की निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण कोचिंग प्रतिदिन उपलब्ध कराना है। आज आयोजित यह परीक्षा शिक्षण के प्रथम चरण का आकलन करने और विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा प्रणाली से परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
​
 विद्यार्थियों को जेईई और नीट जैसी मुख्य प्रतियोगी परीक्षाओं के वास्तविक माहौल का अनुभव कराने के उद्देश्य से परीक्षा पूर्णतः ओएमआर शीट आधारित आयोजित की गई। परीक्षा की सुचिता, पारदर्शिता और त्वरित परिणाम सुनिश्चित करने के लिए सभी ओएमआर शीट्स का मूल्यांकन एक विशेष मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। मोबाइल ऐप द्वारा मूल्यांकन के पश्चात विद्यार्थियों की ग्रेडिंग तय होगी, जिसके आधार पर पूरे जिले की एक एकीकृत (कंबाइंड) मेरिट व रैंकिंग सूची जारी की जाएगी।

​परियोजना की महत्ता पर प्रभारी का वक्तव्य

एपीसी एवं प्रोजेक्ट प्रभारी श्री मुकेश पाण्डेय  ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा और जिला स्तरीय रैंकिंग से विद्यार्थियों को जिले में अपनी वास्तविक तैयारी और स्थिति का सटीक आकलन करने का अवसर मिलेगा। इससे छात्रों में आगे बढ़ने की स्वस्थ एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा विकसित होगी। निशुल्क कोचिंग और नियमित मूल्यांकन की यह व्यवस्था विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के मेधावी बच्चों के सपनों को साकार करने में मील का पत्थर साबित हो रही है।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Department of School Education, Madhya Pradesh 
Ministry of Education 
Uday Pratap Singh

नवाचार प्रोजेक्ट ‘संकल्प’ के तहत प्रथम मूल्यांकन टेस्ट संपन्न 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने दी OMR आधारित परीक्षा जिला प्रशासन द्वारा जिले के होनहार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुरू किए गए नवाचार प्रोजेक्ट ‘संकल्प’ के अंतर्गत शनिवार को प्रथम मूल्यांकन टेस्ट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस विशेष परीक्षा में जिले के लगभग 80 विद्यालयों के 1500 से अधिक कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। ​उल्लेखनीय है कि बीते 11 जुलाई से संचालित इस नवाचार प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य जिले के मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं—जेईई और नीट की निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण कोचिंग प्रतिदिन उपलब्ध कराना है। आज आयोजित यह परीक्षा शिक्षण के प्रथम चरण का आकलन करने और विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा प्रणाली से परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। ​ विद्यार्थियों को जेईई और नीट जैसी मुख्य प्रतियोगी परीक्षाओं के वास्तविक माहौल का अनुभव कराने के उद्देश्य से परीक्षा पूर्णतः ओएमआर शीट आधारित आयोजित की गई। परीक्षा की सुचिता, पारदर्शिता और त्वरित परिणाम सुनिश्चित करने के लिए सभी ओएमआर शीट्स का मूल्यांकन एक विशेष मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। मोबाइल ऐप द्वारा मूल्यांकन के पश्चात विद्यार्थियों की ग्रेडिंग तय होगी, जिसके आधार पर पूरे जिले की एक एकीकृत (कंबाइंड) मेरिट व रैंकिंग सूची जारी की जाएगी। ​परियोजना की महत्ता पर प्रभारी का वक्तव्य एपीसी एवं प्रोजेक्ट प्रभारी श्री मुकेश पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा और जिला स्तरीय रैंकिंग से विद्यार्थियों को जिले में अपनी वास्तविक तैयारी और स्थिति का सटीक आकलन करने का अवसर मिलेगा। इससे छात्रों में आगे बढ़ने की स्वस्थ एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा विकसित होगी। निशुल्क कोचिंग और नियमित मूल्यांकन की यह व्यवस्था विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के मेधावी बच्चों के सपनों को साकार करने में मील का पत्थर साबित हो रही है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of School Education, Madhya Pradesh Ministry of Education Uday Pratap Singh

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

अन्नदाता के साथ, खेत की सोंधी महक के बीच! 

पीएचई मंत्री श्रीमती​ संम्पतिया उईके ने ग्राम पंचायत टिकरवारा में खेतों के बीच पहुँचकर धान रोपाई के कार्य में भाग लिया और किसान साथियों के साथ समय बिताया। मिट्टी से जुड़कर काम करने का अनुभव बेहद सुखद और गर्व से भरने वाला होता है।

​हमारे किसान भाइयों का अथक परिश्रम ही देश और प्रदेश की खुशहाली की नींव है। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह खरीफ सीजन हर घर में संपन्नता और मुस्कान लेकर आए।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh 
Sampatiya Uikey 
#mandla
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
 ​#किसान_समृद्धि #ग्रामविकास #कृषि_संस्कृति #मध्यप्रदेश

अन्नदाता के साथ, खेत की सोंधी महक के बीच! पीएचई मंत्री श्रीमती​ संम्पतिया उईके ने ग्राम पंचायत टिकरवारा में खेतों के बीच पहुँचकर धान रोपाई के कार्य में भाग लिया और किसान साथियों के साथ समय बिताया। मिट्टी से जुड़कर काम करने का अनुभव बेहद सुखद और गर्व से भरने वाला होता है। ​हमारे किसान भाइयों का अथक परिश्रम ही देश और प्रदेश की खुशहाली की नींव है। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह खरीफ सीजन हर घर में संपन्नता और मुस्कान लेकर आए। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh Sampatiya Uikey #mandla Department of Agriculture, Madhya Pradesh ​#किसान_समृद्धि #ग्रामविकास #कृषि_संस्कृति #मध्यप्रदेश

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

डेयरियों और स्वीट्स दुकानों पर छापे, लिए गए सैंपल

 महाराष्ट्र में सिंथेटिक और मिलावटी दूध के कारोबार की भनक लगते ही मध्य प्रदेश खाद्य सुरक्षा प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त के कड़े निर्देशों पर मंडला जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है।

सीएमएचओ  डॉ. डी.जे. मोहंती के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जिले की कई डेयरियों, स्वीट्स और बेकरी दुकानों पर दबिश देकर ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की। पीटेगांव स्थित दिनशा डेयरी प्राइवेट लिमिटेड से गाय के दूध का नमूना लिया गया। इसी प्रकार जलपान बेकरी एंड स्वीट्स से कुंदा व मिक्स नमकीन और जय हिंद दूध डेयरी से मिश्रित दूध व पनीर के सैंपल एकत्र किए गए।
सभी नमूनों को सील कर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। वहीं, कमियां पाए जाने पर जलपान बेकरी को धारा 32 के तहत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया है।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh 
#mandla
 #FoodSafety #MadhyaPradesh #ActionAgainstAdulteration #Awareness

डेयरियों और स्वीट्स दुकानों पर छापे, लिए गए सैंपल महाराष्ट्र में सिंथेटिक और मिलावटी दूध के कारोबार की भनक लगते ही मध्य प्रदेश खाद्य सुरक्षा प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त के कड़े निर्देशों पर मंडला जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है। सीएमएचओ डॉ. डी.जे. मोहंती के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जिले की कई डेयरियों, स्वीट्स और बेकरी दुकानों पर दबिश देकर ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की। पीटेगांव स्थित दिनशा डेयरी प्राइवेट लिमिटेड से गाय के दूध का नमूना लिया गया। इसी प्रकार जलपान बेकरी एंड स्वीट्स से कुंदा व मिक्स नमकीन और जय हिंद दूध डेयरी से मिश्रित दूध व पनीर के सैंपल एकत्र किए गए। सभी नमूनों को सील कर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। वहीं, कमियां पाए जाने पर जलपान बेकरी को धारा 32 के तहत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh #mandla #FoodSafety #MadhyaPradesh #ActionAgainstAdulteration #Awareness

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

मंडला: मुगदरा में हाइवा वाहन की टक्कर से युवक घायल, बम्हनीबंजर अस्पताल में भर्ती - Mandla News