थाना क्षेत्र के ग्राम देथली बुजुर्ग में पुराने जमीन संबंधी विवाद को लेकर हुए गाली-गलौज और मारपीट के मामले में गरोठ पुलिस ने क्रॉस प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार कन्हैयालाल गुर्जर द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर राहुल पिता बृजमोहन एवं बालमुकुंद के खिलाफ गाली-गलौज व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।