बरेली: बरेली में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से महिला की गई जान, बहेड़ी में मचा हड़कंप
बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र से स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक झोलाछाप डॉक्टर के कथित गलत इलाज से एक महिला की मौत हो गई। आरोप है कि डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए गलत दवा दे दी, जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ती चली गई और उसकी जान चली गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिवार वालों ने झोलाछाप डॉक्टर पर गंभ