आज रविवार को दोपहर 3 बजे के करीब दुमका के ऑफिसर्स क्लब में झामुमो की संताल परगना प्रमंडल स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में आयोजित झामुमो का 47 वां झारखंड दिवस भव्य रूप में मनाने का निर्णय लिया गया बैठक में विधायक बसंत सोरेन, डॉ. लुईस मरांडी, मंत्री हफीजुल हसन, सांसद नलिन सोरेन सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शरीक हुए।