सिमडेगा: पेसा नियमावली 2025 पर सिमडेगा समाहरणालय में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम का किया गया आयोजन
सिमडेगा समाहरणालय सभागार में बुधवार को 12:00 बजे डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में पेसा नियमावाली 2025 के तहत राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत हुई जहां पर राज्य पेसा समन्वयक सुधीर पाल उपस्थित रहे ।मौके पर कहा गया कि ग्राम सभा को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा यह नियमावली लाई गई है जिसको लेकर लोगों को जागरूक करना है।