बदायूं: सिसरका गांव में मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर विवाहिता को मारपीट कर फांसी पर लटकाने का लगाया आरोप
Budaun, Budaun | Jul 6, 2026 जनपद संभल के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गुमथल गांव के रहने वाले द्वारकी प्रसाद ने अपनी 22 वर्षीय बेटी सीमा की शादी बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के सिसरका गांव के रहने वाले अंकित पुत्र प्यारे लाल के साथ 9 माह पूर्व की थी। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि सीमा के पति का किसी लड़की से अवैध संबंध था। अवैध संबंध के चलते अंकित ने सीमा को मारपीट कर लटका दिया।