बाढ़: बाढ़ उमानाथ घाट की टूटी सीढ़ियां बनीं खतरे की घंटी, हजारों श्रद्धालुओं की जान जोखिम में
#jansamasya
Barh, Patna | Apr 4, 2026 बाढ़ का प्रसिद्ध उमानाथ घाट इन दिनों बदहाली का शिकार है, जहां टूटी सीढ़ियां किसी बड़े हादसे को खुला न्योता दे रही हैं। स्थानीय लोगों ने शनिवार लगभग 5 बजे बताया कि असली खतरा तब और बढ़ जाएगा, जब गंगा का जलस्तर बढ़ेगा। वे जल्द से जल्द सरकार से इसकी मरम्मत की मांग कर रहे हैं। बता दें कि प्रतिदिन यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करने पहुंचते हैं।