बारुन: बारुण नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति सदस्यों का चुनाव, प्रशासन ने पूरी की तैयारियाँ
नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्वाचन की सरगर्मी तेज हो गई है। जारी नए कार्यक्रम के अनुसार, नगर पंचायत बारूण में समिति के सदस्यों का चुनाव आगामी 30 मई 2026 को सुबह 08:00 बजे से निर्धारित स्थल पर आयोजित किया जाएगा। चुनाव को निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की भी तैनाती हो चुकी है।