लालगंज: ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर हुए हादसे में कंटेनर चालक सहित 2 की हुई मृत्यु, 3 लोग गंभीर रूप से घायल
ड्रमंडगंज के मिर्जापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़का मोड़ घुमान पर शनिवार की रात करीब 10:30बजे कोल्ड ड्रिंक लादकर घाटी से नीचे उतरते समय कंटेनर का ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित कंटेनर आगे चल रही कार व मोटरसाइकिल तथा कंटेनर में टक्कर मारते हुए क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कंटेनर चालक व कंटेनर में बैठे एक अन्य कंटेनर चालक की मौत हो गई तथा तीन घायल हो गए।