नर्मदापुरम: नर्मदापुरम कमिश्नर कार्यालय में बाढ़ निगरानी समिति की बैठक आयोजित, कमिश्नर ने दिए निर्देश
शुक्रवार को करीब 1 बजे कमिश्नर कार्यालय में बाढ़ निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में कमिश्नर श्रीकांत बनोठ ने निर्देश दिए की नर्मदापुरम संभाग के तीनों जिले नर्मदापुरम हरदा एवं बैतूल बाढ़ हाई रिस्क क्षेत्र हैं, अतः संभावित बाढ़ से बचाव के लिए रिस्पांस टीम, होमगार्ड जवान,एनडीआरफ,आपदा मित्र पुलिस फोर्स अलर्ट मोड में रहे।