चौपारण: भगहर में अवैध महुआ शराब भट्ठियों और लकड़ी माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई
चौपारण: भगहर क्षेत्र में वन विभाग और चौपारण पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर कई अवैध महुआ शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में महुआ शराब, जावा महुआ, ड्रम और शराब बनाने के उपकरण जब्त कर नष्ट किए गए। अभियान में लकड़ी माफियाओं के खिलाफ भी कार्रवाई की गई, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया। वन विभाग ने कहा कि जंगलों की सुरक्षा और