देवबंद: नागल में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, कमरे में बेहोश मिला, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज
नागल थाना क्षेत्र के गांव रणमलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव रणमलपुर निवासी प्रवेश (30) पुत्र रणबीर रविवार शाम खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था।